HomeNew Shop Openinghealthnewsबुरहानपुर में ‘ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक’ का शुभारंभ, अब एक ही...

healthnewsबुरहानपुर में ‘ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक’ का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा बेहतर इलाज

जानिए बिजली कंपनी ने अपने ट्रांस्फार्मर्स पर क्यों लगाए कूलर्स

healthnewsबुरहानपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक’ का भव्य शुभारंभ 23 अप्रैल को शनि मंदिर के पास किया गया। ‘ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ द्वारा स्थापित इस क्लीनिक को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे शहरवासियों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश कापड़िया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आबिद सैय्यद एवं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अगनानी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, नीरज कक्कड़, पार्षद आशीष शुक्ला, नारायण नगर अध्यक्ष प्रतिभा शुक्ला, शरद मोरे, संजय महाजन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुनो बुरहानपुर वालों आधार का मेगा कैंप की जानकारी के लिए क्लिक करें

पहले यह खबर जरूर पढे काम की खबर

 

समारोह में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव शरद जैन, प्रदीप राजे, डॉ. सुभाष माने, चंद्रकांत श्रॉफ, एडवोकेट हेमेंद्र गोविंदजीवाला, डॉ. आई.एल. मूंदड़ा, डॉ. आलोक गर्ग, डॉ. के.पी. श्रोती और डॉ. जूही गर्ग सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए उपयोगी कदम बताया।

संस्था के फाउंडर एवं चेयरमैन आनंद प्रकाश चौकसे, मैनेजिंग डायरेक्टर कबीर चौकसे तथा एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर देव्यांशी चौकसे ने जानकारी दी कि इस क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि आधुनिक उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।

क्लीनिक में प्रतिदिन जनरल फिजिशियन डॉ. दिव्येश लाड, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप पाटीदार तथा जनरल सर्जन डॉ. गौरव सिंह परदेसी अपनी सेवाएं देंगे। इससे मरीजों को अलग-अलग जगह भटकने की आवश्यकता नहीं होगी और समय पर इलाज मिल सकेगा।

स्थानीय नागरिकों ने ‘ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक’ के शुभारंभ को बुरहानपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सकारात्मक और सराहनीय पहल बताया है, जिससे आने वाले समय में लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

जानिए बुरहानपुर नगर निगम का बजट कितना है

इस खबर को पढने के बाद अपने बच्चों के कैरियर के लिए इंदौर पूना कोटा भेजने की झंझट खत्म एक बार जरूर पढें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments