HomeदेशCongress News :एक वोट एक नोट की अपील के साथ जनता के...

Congress News :एक वोट एक नोट की अपील के साथ जनता के बीच निकले कांग्रेसी

बुरहानपुर के रमजान महीने में लगने वाले विशेष फल बाजार में पहुंच कांग्रेस
Congress Newsबुरहानपुर(शारिक अख्तर दुररानी)कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने और आयकर विभाग के द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड रुपए की जबरिया वसूली कके नोटिस के जवाब में कांग्रेस पार्टी ने अब जनता के बीच जाकर क्राउड फंडिंग से भाजपा को जवाब देने की ठानी है। इसी देशव्यापी अभियान के तहत रविवार बुरहानपुर में कांग्रेस कमेटी ने आज बुरहानपुर शहर की सड़कों पर निकालकर आमजन से एक वोट एक नोट की अपील के साथ जनता से आर्थिक सहयोग मांगा।
गौरतलब है बुरहानपुर अल्पसंख्यक बाहुल्य शहर है और इन दिनों मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान चल रहा है लिहाजा कांग्रेस ने अपने अभियान के लिए बुरहानपुर के इकबाल चौक में लगने वाले रमजान महीने के विशेष फल बाजार में पहुंचकर जनता को बीजेपी व्दारा कांग्रेस के साथ किए जा रहे बर्ताव की जानकारी दी बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने और चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सील किया ताकि कांग्रेस पार्टी चुनावी लड़ाई में कमजोर हो जाए। साथ ही कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड रुपए की वसूली का नोटिस थमाया है जिसे कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और अब हमारे पास एक ही रास्ता है कि हम भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की यह लड़ाई जनता से आर्थिक सहयोग लेकर लड़ेंगे। एक तरफ भाजपा इलेक्टोरल बांड के माध्यम से जबरिया वसूली कर अरबो रुपए जुटाए वहीं कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए उसके ऊपर आर्थिक पाबंदियां लगा दी। कांग्रेस प्रवक्ता श्री रुस्तम ने कहा कि भाजपा सरकार ने दमनकारी नीतियां चलाई हुई है और वहां विपक्ष को समाप्त कर देना चाहती है और देश की जनता को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर जनता के बीच पहुंची है और हम कांग्रेस के खातों के सील करने का हम पुरजोर विरोध करते हैं। इस अभियान में युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कांग्रेस के सभी विभाग के कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments