HomeदेशBurhanpurBreakingNewsबुरहानपुर के प्राइम लोकेशन सिंधीबस्ती बायपास मार्ग पर अवैध अनुचित रूप से...

BurhanpurBreakingNewsबुरहानपुर के प्राइम लोकेशन सिंधीबस्ती बायपास मार्ग पर अवैध अनुचित रूप से कॉम्पलेक्श निर्माण की शिकायत

Shopingmall शहर में जनचर्चा का विषय बना नया नवेला मॉल

एसडीएम ने कॉम्पलेक्स मालिक को जारी किया नोटिस

खबर क्या है ?

BurhanpurBreakingNewsबुरहानपुर के प्राइम लोकेशन सिंधीबस्ती बायपास मार्ग पांडारोल नाले से सटी जमीन पर निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स को लेकर शहर के समाजसेवी दुर्गेश शर्मा ने बुरहानपुर कलेक्टर को लिखित में इसके अवैध और अनुचित निर्माण की शिकायत की है शिकायत पर बुरहानपुर एसडीएम अजमेर सिंह गौड ने कॉम्पलेक्श मालिक को नोटिस जारी कर सभी तरह की अनुमतियों के दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया था कॉम्पलेक्श मालिक के वकील के व्दारा दस्तावेज प्रस्तुत किए गए अब मामले एसडीएम कोर्ट में बहस पर है एसडीएम अजमेर सिंह गौड का कहना है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी

क्या की शिकायत

burhanpur bypass shoping complex complaint

शहर के समाजसेवी दुर्गेश शर्मा ने सिंधीबस्ती बायपास मार्ग पर निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स को लेकर कलेक्टर बुरहानपुर को यह शिकायत की है कि कॉम्पलेक्स का निर्माण बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से नक्शा पास किए किया जा रहा है पांडारोल नाले से सटी जमीन पर बेसमेंट निर्माण की अनुमति कैसे दे दी गई ग्राम पंचायत एमागिर्द व्दारा पहले कॉम्पलेक्स निर्माण की अनुमति दी जाती है उसके बाद इस अनुमति को निरस्त कर दी जाती है शिकायतकर्ता दुर्गेश शर्मा ने बताया अगर शिकायतों की सही ढंग से जांच होगी तो बडी अनियमितता उजागर होगी
उन्होने जिला प्रशासन से मांग की है कि शिकायत सही पाए जाने पर कॉम्पलेक्स निर्माण पर रोक लगाई जाए अनुमतियों के विपरीत निर्माण हो तो उसे तोडा जाए
उन्होने कहा अगर स्थानीय स्तर पर संतोषप्रद कार्यवाही नहीं होती है तो वह अपील में जाएगी और जरूरत पडी तो कोर्ट में भी वाद लगाएगें

एससडीएम दफ्तर से यह जारी हुआ था नोटिस

शिकायतकर्ता समाजेवी दुर्गेश शर्मा की शिकायत के बाद बुरहानपुर एसडीएम दफ्तर से कॉम्पलेक्स मालिक को नोटिस जारी कर 19 फरवरी को यह दस्तावेज मांगे गए थे जिसमें भूमि संबंधी अभिलेख, व्यवसायिक निर्माण की अनुमति, टीएंड सीपी के व्दारा पारित लेआऊट एवं नक्शा, व्यपवर्तन आदेश व निर्धारण जमा शुल्क की जानकारी, संबंधित विभाग की अनुमति एनओसी , निर्धारित शुल्क की जमा रसीद

 

क्या कहते है एसडीएम

बुरहानपुर एसडीएम अजमेर सिंह गौड ने बताया सिंधीबस्ती बायपास मार्ग पर खसरा नंबर 61 रकबा 0.28 हैक्टर, खसरा नंबर 63 रकबा 20.20 हैक्टर एवं खसरा नंबर 64 रकबा 0.12 हैक्टर कुल रकबा 2.60 हैक्टर भूमि में से लगभग 10 हजार वर्गफीट पर अवैध एवं अनुचित निर्माण की किए जाने की शिकायत मिली थी शिकायत पर कॉम्पलेक्स मालिक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए थे उनके वकील व्दारा दस्तावेज प्रस्तुत किए गए अब मामले एसडीएम कोर्ट में बहस पर है सुनवाई के बाद भी अगली कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments