HomeBURHANPURAIMIM-AAP'चुनाव के वक्त टिकट लेना और संगठन के लिए काम करना—दोनों में...

AIMIM-AAP’चुनाव के वक्त टिकट लेना और संगठन के लिए काम करना—दोनों में फर्क है’: रियाज़ फारुक खोकर

AIMIM-AAPबुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की राजनीति में इन दिनों बयानों का दौर तेज हो गया है। खानकाह वार्ड से आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके शेख नासिर नारियलवाला के AIMIM पार्टी में शामिल होने के बाद, ‘आप’ के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि राजनीति केवल चुनाव लड़ने और दल बदलने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर निरंतर खिदमत करने और संगठन को ज़मीन पर मज़बूत बनाने का नाम है।

व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है ‘आप’ की राजनीति

रियाज़ फारुक खोकर ने कहा कि शेख नासिर नारियलवाला चुनाव के दौरान पार्टी से जुड़े और मैदान में उतरे, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, बैठकों और सदस्यता अभियानों में उनकी कोई सक्रिय भागीदारी देखने को नहीं मिली। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने को किसी बड़े राजनीतिक उलटफेर या बदलाव के रूप में पेश करना पूरी तरह से अनुचित है।

उन्होंने AIMIM के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए सीधा सवाल उठाया है कि किसी व्यक्ति के पार्टी में शामिल होने से संगठन का वास्तविक विस्तार तभी माना जा सकता है, जब वह ज़मीन पर जनता के बीच रहकर काम करे। केवल दूसरे दलों से आए चेहरों को अपनी पार्टी में जोड़ लेने मात्र से जमीनी ताकत साबित नहीं हो जाती।

जनता के मुद्दों पर केंद्रित है आम आदमी पार्टी का संघर्ष

‘आप’ के प्रदेश सचिव ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति किसी व्यक्ति विशेष या जोड़-तोड़ पर आधारित नहीं है। पार्टी की प्राथमिकता हमेशा जनसेवा, जवाबदेही

AIMIM News चुनावी समय से पहले AIMIM जनसेवा के मैदान में उतरा, प्रमुख विपक्षी दल की नींद उडी, सत्तादल को भी लग सकता है झटका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments