HomeBURHANPURNepanagarतेज आवाज में बज रहा डीजे पुलिस ने किया जब्त: नावरा पुलिस...

Nepanagarतेज आवाज में बज रहा डीजे पुलिस ने किया जब्त: नावरा पुलिस की कड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर दी चेतावनी

Nepanagarगोराडिया: नवदुर्गा उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और आम नागरिकों की शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नावरा पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। ग्राम गोराडिया में निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में बज रहे डीजे को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और कड़े कदम से तेज आवाज में डीजे बजाने वालों और नियम तोड़ने वालों को स्पष्ट व कड़ा संदेश दिया गया है।

समझाइश के बावजूद अनदेखी पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नावरा चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले ही ग्रामीणों और आयोजकों की बैठक लेकर नवदुर्गा उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के तहत ही लाउडस्पीकर व डीजे बजाने की सख्त हिदायत दी थी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट अपील की थी कि देर रात तक या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र न बजाएं, जिससे बुजुर्गों, बीमारों और विद्यार्थियों को परेशानी न हो।

इसके बावजूद ग्राम गोराडिया में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नावरा पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर ‘कृष्णा डीजे’ के संचालक कृष्णा (पिता शिवराम) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी किसी क्षेत्र से तेज आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर बजाने की शिकायत मिलती है, तो बिना किसी रियायत के इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नावरा पुलिस ने सभी ग्रामीणों, उत्सव समितियों और डीजे संचालकों से पुनः अपील की है कि वे शासन व प्रशासन द्वारा तय ध्वनि सीमा का पूरी तरह पालन करें और त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में अपना सहयोग दें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments