HomeLAW & CRIMEMP UCC Protest Burhanpur मध्य प्रदेश में प्रस्तावित यूसीसी कानून का बुरहानपुर...

MP UCC Protest Burhanpur मध्य प्रदेश में प्रस्तावित यूसीसी कानून का बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने किया विरोध

RoadAccident इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर आयशर मोटर सायकल की टक्कर, 2 की मौत एक घायल

खबर क्या है ?

MP UCC Protest Burhanpur मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी कानून का विरोध शुरू हो गया है गुरूवार को बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्वक ढंग से इस कानून का विरोध दर्ज कराया स्थानीय शाही जामा मस्जिद के मुतावल्ली सैय्यद अनवार उल्ला बुखारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधी मंडल कलेक्टर दफ्तर पहुंचा और कलेक्टर के प्रतिनिधी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देकर प्रस्तावित कानून को लेकर अपनी चिंताए बताई

मुस्लिम समाज ने ज्ञापन में बताई अपनी चिंताए

कलेक्टर दफ्तर पहुंचे मुस्लिम समाज के प्रतिनिधी मंडल ने राष्ट्रपति के नाम दिए अपने ज्ञापन में प्रस्तावित कानून को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई है और इस कानून के लागू होने से समाज की चिंताओ से विस्तार से अवगत कराया है ज्ञापन में बुरहानपुर कलेक्टर से यह अनुरोध किया गया है कि मुस्लिम समाज की आपत्तियों व चिंताओ को महामहीम राष्ट्रपति तक पहुंचाने का कष्ट करें

क्या कहा बुखारी साहब

यूसीसी कानून के विरोध में शाही जामा मस्जिद के मुतावल्ली सैय्यद अनवार उल्ला बुखारी साहब ने ज्ञापन देकर मीडिया से मुखातिब हो कर कहा कि यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी समुदायों की भावनाओं, धार्मिक परंपराओं एवं संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज अपनी चिंताओं को लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचा रहा है और उम्मीद करता है कि समाज की भावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

समाज के यह प्रतिनिधी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाजसेवी, हुफज्जे इकराम तथा विभिन्न मस्जिदों के इमाम बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज में एकता एवं सौहार्द का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा, जनप्रतिनिधि, पार्षद, समाजसेवी, हुफज्जे इकराम एवं विभिन्न मस्जिदों के इमाम बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Burhanpur:बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में 24/7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं: अब हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी त्वरित मदद

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments