Homeदेशmpcrime,बुरहानपुर जिले में गांजा के पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

mpcrime,बुरहानपुर जिले में गांजा के पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

mpcrime, बुरहानपुर थाना शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, 20 किलो गांजा बरामद बुरहानपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया था। इसी क्रम में शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील तथा एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। टीम को 14 जून को सूचना मिली कि ग्राम खारी में एक व्यक्ति ने अपने खेत में अवैध गांजे के पौधे लगाए हैं। सूचना मिलते ही टीम ने खेत पर दबिश दी। मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान रूपा पिता मखराम चौहान, उम्र 55 वर्ष, निवासी खारी थाना शाहपुर के रूप में हुई। जब उससे पौधे लगाने के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने खेत से करीब 20 किलो हरे गांजे के पौधे, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपए आंकी गई है, जब्त किए। आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुर में प्रकरण क्रमांक 401/2025 धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के साथ उनि अजय सिंह चौहान, सउनि महेंद्र पाटीदार, प्रआर. गणेश पाटिल, प्रआर. मनोज मोरे, आरक्षक अक्षय पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में ऐसे अवैध कार्यों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments