HomeदेशMp Crime News : सडक दुर्घटना में दो शिक्षक घायल, एक ने...

Mp Crime News : सडक दुर्घटना में दो शिक्षक घायल, एक ने लगाई फांसी

पहले क्लिक कर पढिए कहां हो रही थी गांजे की खेती

Mp Crime Newsबुरहानुर। चुनावी ड्यूटी का आदेश लेकर लौट रहे दो शिक्षक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इच्छापुर निवासी शिक्षक जितेंद्र पवार अपने साथी शिक्षक लीलाधर बाविस्कर के साथ डोईफोडिय़ा संकुल में चुनावी ड्यूटी का आदेश लेने के लिए गए थे। लौटते समय ग्राम बलवाड़ा के पास बुरहानपुर-देड़तलाई हाईवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों रोड पर जा गिरे। सिर, हाथ, पैर में चोट लगी। आसपास के लोगों ने घायलों को उठाया। जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

यहां क्लि कर जानिए चुनाव की तैयारी

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

बुरहानपुर। लालबाग थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन युवक का शव देखकर सदमें में आ गए। घटना चिंचाला की है। जानकारी के मुताबिक सोपान चोरमले(24) का शव अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजन ने सुबह दरवाजा खोला तो शव देखकर बदहवास हो गए। आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर लालबाग पुलिस के जवान पहुंचे। जांच, पड़ताल की। पंचनामा बनाया। इसके बाद शव को पीएम के लिए जिला भिजवाया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

चलते चलते क्लिक कर पढे 2018 चुनाव की रोचक बात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments