HomeदेशMP Election 2023 : अब प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के...

MP Election 2023 : अब प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

MP Election 2023 : बुरहानपुर । मप्र में मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के पहले सभी कर्मचारी संगठन अपनी अपनी मांगों को मनवाने के लिए हडताल आंदोलन और यहां तक की चुनाव बहिष्कार करने तक की चेतावनी दे रहे है इसी कडी में प्रदेश के 2 लाख से अधिक कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है कर्मचारी नेताओं ने पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रेस कान्फ्रेस कर सरकार पर अपनी लंबित 18 सूत्रीय मांगों को अबतक पूरा नहीं करने का आरोप लगाया
बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की सरकार को चेतावनी, मांगे पुरी करें वरना प्रदेश के 2 लाख कर्मचारी करेगें हड़ताल, चुनाव का बहिष्कार कर प्रदेश स्तर पर होगा बड़ा आंदोलन।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट के निर्देश पर 23 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में अपनी मांगों एवं मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता ली गई, इसी कड़ी में बुरहानपुर में भी यूनियन के कालू जंगाले ने प्रेस वार्ता लेकर सरकार को खूब कोसा। उन्होंने बताया कि हमारी जायज मांगे वर्षो से लंबित चली आ रही है लेकीन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी 18 सूत्री मांगों में से किसी भी मांग का निराकरण आज तक नहीं किया गया, जिसके चलते आज प्रेस वार्ता लेकर हम सफाई कर्मचारी सरकार को चेतावनी दे रहे है कि जल्द अगर मांगों का निराकरण नहीं होता है, तो हम विवश होकर आगामी चुनाव का प्रदेश स्तर पर बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख कर्मचारी पूरे प्रदेश में कार्यरत है यह सभी कर्मचारी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन भी करेंगे, और मंगलवार से जिले की सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए नगर निगम एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हम सभी कर्मचारी हड़ताल जारी रखेंगे। कालु जंगाले ने बताया कि ठेका पद्धति बंद कर अनुकंपा नियुक्ति दी जाय, और सभी कर्मचारियों को नौकरियां पर रखा जाए क्युकी ठेके में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। निगम प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना कर रहा है, हाई कोर्ट द्वारा 64 विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए थे, लेकिन आज दिनांक तक नहीं हुए। वही शहर की जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन आबादी के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या को नहीं बढ़ाई जा रही है और कम कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। इस दौरान आगामी होने वाली हड़ताल का समर्थन मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश मेहरोलिया ने भी किया। कन्हैया उज्जेनवाल, दीपक जंगाले सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments