political ground actionबुरहानपुर। madhyapradesh के burhanpur में विधानसभा चुनाव का समय थोडा ही शेष रह गया है ऐसे में मिशन 2023 की रणभूमि में अपना भाग्य आजमाने वाले नेता काफी सक्रीय हो गए है वर्तमान में बुरहानपुर के निर्देलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिलने का सशक्त दावेदार माना जा रहा है इसको लेकर खूद ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा व उनके परिजनों ने कमर कस ली है पिछले दिनों पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा का कद बढाते हुए उनके भतीजे हर्षित सिंह ठाकुर को जिला कांग्रेस कमेटी का पहला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया इसके बाद ठाकुर समर्थ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड गई जिला कांग्रेस कमेटी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर के अभिनंदन कार्यक्रम के बहाने ठाकुर गुट ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया और चुनाव पूर्व रिहर्सल भी की उसी समय हर्षित सिंह ठाकुर ने दावा किया था कि कांग्रेस को बुरहानपुर और नेपानगर दोनों विधानसभा सीट से चुनाव जीताने का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया गया है इस की तैयारिया शुरू कर दी गई है हर्षित सिंह ठाकुर भी खूद अपनी और अपने चाचा की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुट गए है इन दिनों ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा धार्मिक यात्रा पर है ऐसे में शेरा भैय्या यानी अपने विधायक चाचा की गैर हाजिरी में हर्षित सिंह ठाकुर ही क्षेत्र में होने वाले आयोजन कार्यक्रमों में उनके प्रतिनिधी के रूप में शामिल हो रहे है फिर चाहे बाढ प्रभावित फोपनार, जसौंदी, आदि गांव में स्वास्थ्य कैंप आयोजित करना हो या प्रभावितों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड रही है हर्षित सिंह ठाकुर इस जिम्मेदारी को निभा रहे है
लंगर सेवा में शामिल हुए हर्षित सिंह ठाकुर
जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं युवा नेता हर्षित ठाकुर गत दिवस शहर स्थित महर्षि दयानंद वार्ड में आयोजित लंगर के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लंगर सेवा की साथ ही लंगर भी खाया। लंगर में उपस्थित सभी साथियों से मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम भी जाना। साथ ही आज हर्षित ठाकुर ग्राम बहादरपुर में आयोजित अखाड़ा में पहुँचे। वहाँ आयोजित कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर सभी प्रतियोगियों से मुलाकत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम पश्च्यात हर्षित ठाकुर ने ग्रामवासियों से भी चर्चा की।






