Homeदेशburhanpur news:"आजादी के अमृत महोत्सव "के अंतर्गत "स्वस्थ मन- स्वस्थ तन "अभियान...

burhanpur news:”आजादी के अमृत महोत्सव “के अंतर्गत “स्वस्थ मन- स्वस्थ तन “अभियान के चौथे चरण में” वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

burhanpur newsबुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम “के संदर्भ में “आजादी के अमृत महोत्सव “के अंतर्गत “स्वस्थ मन- स्वस्थ तन “अभियान के चौथे चरण में” वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के लिए जनमानस में जागरूकता लाना रहा। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय विभाग के हरीश चंद्र इंद्रास ने शिरकत की। तथा विशेष अतिथि में सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले, जायंट्स ग्रुप अध्यक्ष डॉक्टर फोजिया सोडावाला, किरण ठाकुर, आयुष अधिकारी, एवं मंगला दुबे, रोटी बैंक मैनेजर संजय शिंदे, सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर प्रियांक सिंह एवं साइकोलॉजिस्ट मालविका डांगीवाला जिला समन्वयक ममता हेल्थ फॉर वूमेन एंड चाइल्ड हर्षलता चौहान तथा आरएमओ डॉक्टर भूपेंद्र गौर एनसीडी इंचार्ज डॉ गढ़वाल ,एपीएम हिना मकरानी एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष तथा बिम्ट्स कॉलेज स्टूडेंट, ट्रेनिंग ए एन एम स्टूडेंट , शहरी आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी हरीश चंद्र  इंद्रास द्वारा आउटडोर इनडोर गेम्स एवं बड़े लेवल पर प्रोग्राम करने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले द्वारा वृद्धावस्था में जीवन को गतिशील बनाए रखने पर जोर दिया गया। साइकोलॉजिस्ट मालविका डांगीवाला के द्वारा कॉग्निटिव एक्टिविटी के बारे में बताया गया। जायंट्स ग्रुप अध्यक्ष डॉ फोजिया सोडावाला द्वारा बदलते वातावरण में वृद्धावस्था में होने वाले मानसिक तनाव से बचाव एवं आहार तथा नींद आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉक्टर किरण ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर प्रियांक सिंह द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन परिवार नियोजन प्रभारी विजय सोनी ने किया एवं आभार मनकक्ष प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड ने माना।

किस रियल स्टेेट कारोबारी ने रोटी बैंक वृध्दाश्रम को दी 7 लाख रूपए की जमीन दान

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments