HomeAdministrationBurhanpurNews पढिए शॉर्ट में बुरहानपुर का 22 नवंबर रविवार का डिजिटल अखबार

BurhanpurNews पढिए शॉर्ट में बुरहानपुर का 22 नवंबर रविवार का डिजिटल अखबार

मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान जारी

BurhanpurNews बुरहानपुर जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान जारी है। इसके तहत बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और कोई भी पात्र नागरिक छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करना है।

स्वामित्व योजना में तेजी लाने के निर्देश

बुरहानपुर कलेक्टर विवेक कुमार ने शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से स्वामित्व योजना की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नई ऊर्जा और बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति के कारणों की जानकारी आंकड़ों सहित प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग और समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।

वित्तीय समावेशन जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना

बुरहानपुर में वित्तीय समावेशन अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता मोबाइल वैन रवाना की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक अक्षय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। अभियान के तहत 31 दिसंबर तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर नागरिकों को बैंक खाते, बीमा, पेंशन और डिजिटल बैंकिंग सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

ताप्ती नदी पर जल संरक्षण के लिए मिट्टी बंधान कार्य शुरू

बुरहानपुर के जैनाबाद क्षेत्र में ताप्ती नदी पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मिट्टी बंधान कार्य शुरू किया गया है। पंचायत विभाग द्वारा जनसहयोग से कराए जा रहे इस कार्य में 3 जेसीबी मशीनें और 4 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। कार्य लगभग 10 दिनों में पूरा होने की संभावना है। इससे क्षेत्र में जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा।

बाल विवाह करना और सहयोग देना भी कानूनन अपराध

बुरहानपुर जिला प्रशासन ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका और 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह अपराध है। इसमें सहयोग देने वालों को भी दो वर्ष की सजा या एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। सूचना हेल्पलाइन 1098 पर दें।

शून्य प्रतिशत ब्याज पर हजारों किसानों को कृषि ऋण वितरित

बुरहानपुर जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खरीफ एवं रबी सीजन में 40,741 किसानों को कुल 488.66 करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया गया। वहीं, राज्य एवं केंद्र शासन को 40,743 किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की ब्याज सहायता अनुदान राशि का क्लेम भेजा गया।

विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर बाइक रैली एवं प्रदर्शनी आयोजित

बुरहानपुर में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर जिला न्यायालय परिसर से बाइक रैली निकाली गई तथा विधिक जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाई। 14 से 20 नवंबर तक आयोजित सप्ताह में आमजन, विद्यार्थियों, श्रमिकों और बुजुर्गों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए एमपीटीएएएससी पोर्टल पर विशेष मॉड्यूल विकसित किया गया है। आवेदक पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन कर आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन की स्थिति भी जान सकेंगे। जिला अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से आवेदनों का सत्यापन और भुगतान संबंधी कार्रवाई करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments