खबर क्या है ?
बुरहानपुर – जीएसटी की रिटर्न समय पर फाईलिंग करने में खंडवा सर्कल में बुरहानपुर जिले का प्रदर्शन बेहतर
Burhanpur business newsबुरहानपुर (बिजनेस रिपोर्टर)अमूमन बिजनेस या अन्य उद्देश्य से जीएसटी का पंजीयन कराने वाले डीलर्स समय पर जीएसटी रिटर्न फाईल करने से चूक जाते है जिससे उन्हें विभागीय नोटिस जुर्माने का सामना करना पडता है डीलर्स की रिटर्न फाईलिंग में देरी के चलते जीएसटी विभाग को भी राजस्व प्राप्ती में नुकसान झेलना पडता है लेकिन जीएसटी विभाग के खंडवा सर्कल के बुरहानपुर जिले में स्थितिया बिलकुल विपरित है जिले में जीएसटी करदाताओ टैक्स कंसलटेंट्स और जीएसटी विभाग के स्थानीय अफसरों के बेहतर समन्वय से रिटर्न फाईलिंग का प्रदर्शन बेहतर है बुरहानपुर जिलें में जीएसटी के दायरे में आने वाले 4800 कारोबारी है जिनमें से लगभग 1400 कारोबारी हर महीने नियमित रिटर्न फाईल करते है जबकि शेष हर तीन महीने में रिटर्न फाईल करते है अनुमान के मुताबिक सालाना बुरहानपुर जिले से 90 करोड जीएसटी कर राजस्व के रूप में वसूली होती है प्रदर्शन के आंकडो की बात करें तो बुरहानपुर जिले में रिटर्न फाईलिंग का प्रतिशत 85 प्रतिशत है जिसे विभाग ने बढाकर 90 से 95 प्रतिशत करने को कहा है जीएसटी विभाग के अफसर इस बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले के कारोबारियों की टैक्स भुगतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जागरूकता को मानते है
उधर कर सलाहकारो के अनुसार कर सलाहकारों व कारोबारियों का जीएसटी विभाग आयकर विभाग के अफसरो व स्थानीय दफ्तर से बेहतर समन्वय होने को मानते है बुरहानपुर जिला 2013 से जब से वैट टैक्स ऑनलाईन हुआ तब से लेकर अबतक रिटर्न फाईलिंग में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहा है जो कारोबारी समय पर रिटर्न फाईल करने में चुूक जाते है तो यह उनकी पारिवारिक समस्या या व्यापार में मंदी के कारण आर्थिक समस्या हो सकती है लेकिन जीएसटी विभाग व कर सलाहकार ऐसे कारोबारियों की समस्या को समाधान कर उन्हें भी समय पर रिटर्न फाईल करने के लिए प्रेरीत करता है
क्या कहते है अफसर
खंडवा सर्कल के बुरहानपुर जिले में डीलर्स (कारोबारी) नियमित रिटर्न फाईल करते है रिटर्न फाईलिंग में बुरहानपुर का 85 प्रतिशत है जिसे जीएसटी कमिश्नर साहब ने इसे बढाकर 90 से 95 प्रतिशत करने के निर्देश दिए है जिसे करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है – मोहम्मद यूसूफ खान सहायक आयुक्त राज्य कर बुरहानपुर




