चोरी रोकने के लिए मैदानी अमले और स्मार्ट मीटर के साथ अब ‘वी कनेक्ट एप’ का लिया जा रहा सहारा, सूचना देने वालों को मिलेगा सीधा इनाम
खबर क्या है ?
Burhanpur newsबुरहानपुर(एनर्जी रिपोर्टर) – बुरहानपुर में बिजली कंपनी बिजली चोरी रोकने के लिए चौतरफा रूप से हुई सक्रीय हो गई है , चोरी पकडने के लिए मैदानी अमला, स्मार्ट मीटर डाटा व मोबाईल एप का लिया जा रहा सहारा चालू वित्तीय वर्ष में बिजली कंपनी 200 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकडी और उन्हें 45 लाख रूपए के बिल थमाए है अब कंपनी बिजली चोरी रोकने के लिए आम नागरिक व उपभोक्ताओ को भी भागीदार बनाने जा रही है इसके लिए कंपनी वी कनेक्ट एप शुरू किया जिसका कंपनी व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी कर रही है
200 उपभोक्ताओ के यहां पकडी चोरी थमाए 45 लाख रूपए के बिल
बिजली वितरण कंपनी शहर संभाग के अफसर रंजीत सिंह ने बताया बिजली चोरी रोकने के लिए पैनी नजर रखी जाती है इस चालू वित्तीय वर्ष में 200 अलग अलग उपभोक्ताओ के यहां बिजली की चोरी पकड कर प्रकरण बनाए गए है उन्हें 45 लाख रूपए के बिल थमाए गए है जिसमें से 18 लाख की वसूली हो चुकी है शेष राशी लोक अदालत में आयोजित वसूली शिविर से होने की संभावना है
बिजली चोरी रोकने के लिए वी कनेक्ट एप
रंजीत सिंह ने बताया बिजली चोरी रोकने के लिए मैदानी अमला, स्मार्ट मीटर से मिलने वाले डेटा एनालिसिस के अलावा कंपनी ने वी कनेक्ट एप शुरू किया है इस एप को कोई भी नागरिक उपभोक्ता अपने स्मार्ट फोन में डाउन लोड कर इसके माध्यम से बिजली चोरी की सूचना दे सकता है सूचना पर बिजली कंपनी का अमला सत्यापन करेंगे अगर सूचना पर चोरी पाई गई और वसूली हुई तो सूचना देने वाले नागरिक उपभोक्ता को इनाम राशी सीधे उसके खाते में ट्रास्फर कर दी जाएगी साथ ही चोरी की सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा




