HomeBusiness NewsFSSAI ban on newspaper food packingसावधान पूराने अखबार में नाश्ता ना लपेटा...

FSSAI ban on newspaper food packingसावधान पूराने अखबार में नाश्ता ना लपेटा हो सकती है पेट संबंधी बीमारी

 

खबर क्या है ?
FSSAI ban on newspaper food packing भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने-पीने की चीजों को अखबार में लपेटने या पैक करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. FSSAI के मुताबिक, अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में जहरीले रसायन और लेड (सीसा) जैसी भारी धातुएं होती हैं, जो गर्म भोजन के संपर्क में आकर उसमें मिल जाती हैं और शरीर में ‘धीमे जहर’ का काम करती हैं
लेकिन लगता है बुरहानपुर में FSSAI का यह फरमान पहुंचा नहीं या इस फरमान का क्रियान्वयन करने वाले अफसर या विभाग इसको हल्के में ले रहा है जब मामला बिगड जाएगा उसके बाद जिम्मेदार अफसर और विभाग होश में आएगा

शहर में जगह जगह पूराने अखबारों की रद्दी परोसा जा रहा नाश्ता

बुरहानपुर शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग व्दारा अखबारों में नाश्ता परोसने से होने वाले नुकसान का प्रचार प्रसार नहीं किए जाने से जिलेभर में नाश्ता दुकानों व गुमटियों ठेले पर ग्राहकों को गर्मा गर्म समोसा कचौरी पोहा अखबार के कागज में दिया जा रहा है हमारी टीम ने विक्रेताओ व ग्राहकों को जानकारी दी तो हैरान रह गए
अखबार में नाश्ता करने से पेट संबंधी बीमार होने की संभावना
इस मामले में स्थानीय जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दर्पण टोके का कहना अखबारी कागज में दिया जाने वाला जंक फुड खतरनाक हो सकता है अखबार की स्याही से पेट संबंधी गंभीर रोग हो ग्राहको को अखबारी कागज में नाश्ता नहीं लेना चाहिए

गंभीर विषय़ का प्रचार प्रसार नहीं होने से समाजसेवी नाराज

शहर के समाजसेवी व एडवोकेट निखिल खंडेलवाल भी FSSAI का इस जनहित का फरमान जारी होने के बाद भी शहर के होटल जंक फुड विक्रेताओं के यहां किसी प्रकार का जनजागरण या सख्ती नहीं दिखाई जा रही है समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस जनस्वास्थ्य से जुडे संवेदनशील मुद्दे लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरण चलाए उसके बाद भी अगर कोई अखबार के कागज में खाने पीने की सामग्री लपेट कर दे रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments