HomeLAW & CRIMEMpCrimeNews:बुरहानपुर में हाईटेक केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश: फर्जी इंजीनियर बनकर आए,...

MpCrimeNews:बुरहानपुर में हाईटेक केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश: फर्जी इंजीनियर बनकर आए, 60 फीट ऊंचे टावर से उड़ाई कीमती केबल

 

CbseResultमेक्रो विज़न एकेडमी ने रचा नया इतिहास: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परिणामों में बुरहानपुर का नाम रोशन

MpCrimeNewsनेपानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.29 लाख की तांबा केबल और आधुनिक उपकरण जब्त

MpCrimeNews बुरहानपुर। मध्य प्रदेश की बुरहानपुर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर एक ऐसे हाईटेक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी इंजीनियर बनकर और गले में आईडी कार्ड लटकाकर मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था। नेपानगर पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1,29,200 रुपये मूल्य की चोरी की तांबा केबल और वारदात में इस्तेमाल आधुनिक कटर व औजार बरामद किए हैं।

बीएसएनएल (BSNL) टावर से उड़ा दी थी 1.50 लाख की केबल

घटनाक्रम के अनुसार, 17 मई 2026 को बीएसएनएल कंपनी के जेटीओ (JTO) लतेन्द्र बिल्लोरे ने थाना नेपानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 मई की शाम अज्ञात चोरों ने ग्राम सीवल स्थित बीएसएनएल टावर से करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की 200 मीटर लंबी तांबे की कोर वाली केबल काट ली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Educationnews:अर्वाचीन इंडिया स्कूल बुरहानपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन: प्रत्यूषा मिश्रा ह्यूमैनिटीज में जिला टॉपर

 

लैपटॉप और आईडी कार्ड लेकर करते थे रैकी

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश व एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी खंडवा पासिंग की बलेनो कार से आए थे।

चोरी का तरीका: मुख्य आरोपी दिलीप चौधरी पहले धार जिले में एयरटेल कंपनी के टावरों पर पावर मेंटेनेंस का काम करता था, जिससे उसे टावर की तकनीकी बारीकियों का पता था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाया। ये लोग दिन के उजाले में बकायदा लैपटॉप लेकर और गले में फर्जी आईडी कार्ड पहनकर टावरों की तस्वीरें खींचते और रैकी करते थे, ताकि स्थानीय लोगों को लगे कि कोई ऑफिशियल मेंटेनेंस का काम चल रहा है।

16 मई को भी आरोपी आशुतोष और रतन 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े और कटर से केबल काटकर नीचे गिरा दी, जिसे बोरियों में भरकर वे कार से फरार हो गए।

दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानु जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धरदबोचा।

  • गिरफ्तार आरोपी: आशुतोष मीणा (27 वर्ष, निवासी खंडवा) और दिलीप चौधरी (37 वर्ष, निवासी हरदा, हाल मुकाम खंडवा)।

  • फरार आरोपी: यशवंत राजपूत और रतन मीणा (जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है)।

आरोपियों के पास से केबल के अलावा आरी कटर, चाकू, प्लायर और पेंचकस जब्त किए गए हैं। फरार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद की जानी बाकी है। इस त्वरित और सराहनीय सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।


सराहनीय टीम: सउनि सुरज सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक गजेन्द्र रावत।

Burhanpur: सेवासदन महाविद्यालय में कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का सफल आयोजन 

swachBharatAbhiyanविधायक अर्चना चिटनिस बोलीं-जन-भागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ बुरहानपुर

 

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments