Homeदेशbusinessnews :गुरूवार को प्राकृतिक खेती के उत्पादों का लगेगा बाजार

businessnews :गुरूवार को प्राकृतिक खेती के उत्पादों का लगेगा बाजार

स्थान- महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक
businessnewsबुरहानपुर/21 जनवरी, 2026/- उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा खण्डवा रोड बुरहानपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘‘प्राकृतिक हाट बाजार’’ प्रत्येक गुरुवार को लगाया जा रहा है।
प्राकृतिक हाट बाजार में सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, खड़ा धनिया, मिर्ची, देशी धनिया, हल्दी पावडर, फलों में पपीता, केला, देशी बैर, शहद एवं गेहूँ तथा दालों में मूंगदाल, अरहर दाल, उड़द दालों को विक्रय किया जायेगा। यह सब प्राकृतिक उत्पाद कीटनाशकों एवं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के बिना उत्पादित किये गये है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग न करते हुए प्राकृतिक संसाधनों जैसे देशी गाय के गोबर, गौमूत्र, गुड़, बेसन, पेड़ों की पत्तियों का उपयोग कर मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या में वृद्धि कर मिट्टी को स्वस्थ रखा जाता है। नागरिकगण प्रति गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा खण्डवा रोड में प्राकृतिक उत्पादों को क्रय करे, जिससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments