HomeदेशRailway Siding :बुरहानपुर से पहली बार रेलवे रैक से 13 सौ मीट्रीक...

Railway Siding :बुरहानपुर से पहली बार रेलवे रैक से 13 सौ मीट्रीक टन चना यूपी के कानपूर हुआ रवाना

– 25 साल बाद बुरहानपुर में फिर शुरू हुआ रेल मार्ग से अनाज का परिवहन

Railway Sidingबुरहानपुर(ईशल इंडिया न्यूजIIN) ढाई दशक बाद रेलवे रैक के जरिए बुरहानपुर से अनाज सप्लाई हो रहा है बुधवार को रेलवे स्टेशन पर रेलवे की मिनी रैक लगी जिसमें करीबन 13 सौ मेट्रीक टन चना उत्तर प्रदेश के कानपूर जा रहा है रेल मार्ग से अनाज का ट्रांस्पोर्टेशन शुरू होने से अब बुरहानपुर से अनाज निर्यात करने का रास्ता दोबारा शुरू हो गया है इससे व्यापारियों को बडी मात्रा में देश प्रदेश में रेल मार्ग के जरिए अनाज की सप्लाई करने में आसानी होगी इससे कम समय में अऩाज पहुंच जाएगा साथ परिवहन खर्च में भी कमी आएगी

भारत दाल योजना के तहत रेल मार्ग से कानपुर चने की सप्लाई

वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन की शाखा प्रबंधक सरस्वती यादव ने बताया आम जनमानस को सस्ते दामों में दाले मुहैया कराने के भारत दाल कार्यक्रम के तहत NCCF की मांग पर 13 मेट्रीक टन चना रेल मार्ग से उत्तर प्रदेश के कानपुर में चने की सप्लाई की जा रही है बुरहानपुर से ऐसा पहली बार हो रहा है इस से कम समय में चना कानपूर पहुंचेगा साथ ही परिवहन खर्च में भी कमी आएंगी

पहले अऩाज आता था अब अनाज जाएगा

अऩाज व्यापारियों ने रेल मार्ग से 25 साल बाद चने की कानपूर सप्लाई शुरू होने पर खूशी जताई है व्यापारियों ने कहा इससे अब रेल मार्ग से भी बुरहानपुर से अऩाज की देश प्रदेश में बडी मात्रा में सप्लाई शुरू हो जाएगी साथ राशन दुकानों पर अऩाज की सप्लाई के लिए खंडवा रेलवे स्टेशन पर रैक उतरता है खंडवा से सडक मार्ग के जरिए राशन दुकानो पर अनाज पहुंचता है लेकिन बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर साईडिंग सुविधा हो जाने से सीधे अऩाज बुरहानपुर स्टेशन पर आने की संभावना है जिससे सही समय और कम परिवहन खर्च पर अऩाज की आपूर्ति हो सकेंगी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments