जनता द्वारा जांचा, परखा और प्रमाणित हैं हमारा प्रत्याशी, 40 साल से जुड़ा हैं जनता से
-धुलकोट मंडल में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक
Mp ka Bhagoriya Dance बुरहानपुर ( शारिक अख्तर दुररानी )सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के धुलकोट मंडल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंडवा लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को विजय बनाने पर रणनीति तय की गई।
पढिए रमजान में किस संस्था ने मुस्लिम भाईयो को किया सामग्री का वितरण
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री डाॅ. मनोज माने ने कहा- अब समय आ चुका है। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कमर कस लें। हमारा प्रत्याशी जनता द्वारा प्रमाणित है। जनता द्वारा जांचा और परखा हुआ है। 40 साल से जनता से जुड़ा हैं। 10 साल जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। ढाई साल सांसद रहकर जनता का दिल जीता। अब कार्यकर्ता बूथ जिताओ अभियान के अंतर्गत अपने-अपने बूथों पर डट जाएं। चुनाव पूरा होने तक महिला, युवा, खिलाड़ी सहित अन्य मतदाओं से मिले। सभी से भाजपा और मोदीजी के लिए समर्थन मांगे। हितग्राहियों को एम्बेसेडर बनाएं। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें। भारत विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। आने वाले दिन बहुत स्वर्णीम है।
पढिए – क्यों आमने सामने हुए बुरहानपुर बीजेपी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष
*खुद को ज्ञानेश्वर पाटिल मानकर जनता के बीच जाएं*
भाजपा प्रत्याशी व खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- जितना ताकत हो लगाएं। खुद को ज्ञानेश्वर पाटिल मानकर जनता के बीच जाएं। सिर उंचाकर अपने काम बताएं। देश में हमने जो परचम लहराया है। जो आगे भी करने वाले है। उससे हर व्यक्ति खुश है। आज विश्व भी भारत को मानने लगा है। आर्थिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य नीतियों को सराहने लगा है।
खंडवा सांसद व बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील ने बजाई मांदल
बुरहानपुर के आदिवासी बाहुल्य धूलकोट में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे खंडवा के बीजेपी प्रत्याशी व सांसद ज्ञानेश्वर पाटील आदिवासी लोक परंपरा के रंग में रंगे नजर आए, बैठक के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटील होली के पहले आदिवासियों का मुख्य पर्व भगोरिया पर्व मनाया जाता है इस उपलक्ष्य में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने पहले मांदल की थाप लगाई उसके बाद मांदल के थाप पर आदिवासियों के साथ थिरकते नजर आए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अपनी ओर से और पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव की ओर से क्षेत्र के सभी आदिवासी भाईयों को भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं दी
जानिए – क्या है बीजेपी का लोकसभा चुनाव 2024 में अल्पसंख्यक वोट प्लान





