HomeदेशMp Crime News :घर पर सोए युवक की अज्ञात ने धारदार हथियार...

Mp Crime News :घर पर सोए युवक की अज्ञात ने धारदार हथियार से की हत्या

Fire News :गुजराती मार्केट में लेदर की दुकान में लगी आग, 5 लाख के नुकसान का अनुमान

– मृतक युवक की एक दिन पहले ही हुई थी सगाई
Mp Crime News बुरहानपुर(ईशल इंडिया न्यूज IIN)खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम खैरखेड़ा में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम में ही युवक की सगाई हुई थी। रात में किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची। शव बरामद कर बुरहानपुर जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खकनार थाना एसआई शिवपाल सरयाम ने बताया चेतन पिता बाडु पाटिल 30 की अज्ञात आरोपी ने कान के बाई तरफ धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह 5 बजे सूचना मिली कि खैरखेड़ा में एक युवक की हत्या हो गई है। तब टीम मौके पर पहुंची। जांच की गई। शव को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि खामनी की लड़की से उसकी सगाई हुई थी। युवक मजदूरी, खेती करता है।

परिजन के अनुसार चेतन घर के पीछे वाले कमरे में सो रहा था। रात में किसी को इस बात का पता नहीं चला कि उसकी हत्या हुई है। हत्या रात 2 बजे से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह मां जगाने पहुंची तो हत्या का पता चला। परिजन ने कहा पुलिस मामले की जांच कर हमें न्याय दिलाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments