IAS Vivek Kumarबुरहानपुर (शारिक अख्तर दुररानी) महाराष्ट्र सीमावर्ती पश्चिमी मप्र के विकासशील जिले बुरहानपुर में मंगलवार देर शाम हुई प्रशासनिक सर्जरी में विवेक कुमार IAS अफसर को सीएम डॉ मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी है
जब हमने गुगल पर IAS विवेक कुमार का प्रोफाईल खंगाला तो IAS विवेक कुमार काफी उपलब्धियों भरे अफसर है आप बिहार से ताल्लुक रखते है 2017 बैचके IAS विवेक कुमार बालाघाट, धार, ग्वालियर जैसे जिलों में उन्हें जो जो जिम्मेदारिया मिली उन्होने उसे सफलता पूर्वक निभाया हाल ही में IAS विवेक कुमार मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के उप सचिव के पद पर पदस्थ रहे है इस पद पर भी उन्होने अपनी सफलता का डंका बजाया है IAS विवेक कुमार को प्रशासनिक गलियारों में मध्य प्रदेश में सतत विकास और प्रगतिशील विकास के एक उत्प्रेरक के रूप में पहचाना जाता है
2 फरवरी 1991 में जन्मे IAS विवेक कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले है
मिली जानकारी के अनुसार IAS विवेक कुमार ने आईआईटी रूढकी से मैकेनिकल इंजीनियरींग में बीटेक की डिग्री हासिल की देश में कुछ नवाचार करने के लिए IAS विवेक कुमार ने पहले रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ में बतौर वैज्ञानिक के रूप में अपने करियर की शुरूआत की
जानकारी के अनुसार IAS विवेक कुमार एक ऐसे करियर की तलाश में थे जहां वे सीधे आम जनमानस के जीवन को प्रभावित कर सकें लिहाजा IAS विवेक कुमार ने सिविल सेवा में अपना करियर चुना 2016 में पहले आपीएस ज्वाईन किया उसके बाद 2017 में IAS के लिए चुने गए और मप्र कैडर में शामिल हुए IAS विवेक कुमार धार बालाघाट ग्वालियर जैसे जिलों में अलग अलग महत्वपूर्ण पोस्टिंग पर बडे उत्कृष्ट ढंग से सेवा दी
जानकारी के अनुसार IAS विवेक कुमार धार और बालाघाट जैसे जिलों में एक जमीनी स्तर के अफसर के रूप में रहा ग्वालियर जिला पंचायत सीईओ रहते हुए IAS विवेक कुमार ग्रामीण विकास विभाग में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओ को ना सिर्फ जमीन पर उतारा बल्कि योजना के पात्र हितग्राहियों तक योजना का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने का काम किया
पश्चिम मप्र का विकासशील जिला बुरहानपुर
अगर बुरहानपुर जिले को पश्चिम मप्र का विकासशील जिला नहीं कहा जाए तो बेइमानी होगी जिले में चारो तरफ नेशनल हाईवे का जाल बिछ रहा है कहा जाता है जिस शहर के पास से नेशनल हाईवे होकर गुजरता है वह जिला व शहर तेज रफ्तार से विकास करता है
बुरहानपुर जिले में समन्वित विकास की आवश्यकता है जिसके लिए एक कुशल अनुभवी समन्वयक की जरूरत है जिसकी जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर ही बखुबी निभा सकते है अगर IAS विवेक कुमार जी के प्रोफाईल को देखे तो यह एक जुनुनी अफसर है और अपने कामों से आम जनमानस को प्रभावित करना उनकी रूचि में शामिल है मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें बुरहानपुर जिले के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी दी है तो काफी सोच समझ कर देगी हम उम्मीद करते है जिस प्रकार IAS विवेक कुमार का बालाघाट धार ग्वालियर में महत्वपूर्ण पद यादगार साबित हुए उसी तरह IAS विवेक कुमार का बुरहानपुर जिला कलेक्टर का पद भी यादगार साबित होगा हमारी शुभकामनाए IAS विवेक कुमार जी को एक बेहतर सफल और यादगार कार्यकाल के लिए




