Burhanpur Newsबुरहानपुर। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को दशहरा पर्व पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की रस्म अदायगी पूरी की
कांग्रेस पार्षद फहीम हाशमी जिला संगठन मंत्री बनने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए
दशहरे के अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की औपचारिकता पूरी की ।। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
ज्ञानेश कुमार रावण रूपी, लोकतंत्र की लगातार कर रहे हत्या – फहीम हाशमी जिला संगठन मंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री पार्षद फहीम हाशमी ने सबसे पहले जिलेवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा की शुभकामनाएं दी उन्होने कहा आज हमने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया है क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने रावण रूपी रूप लेकर रखा है उन्होने लोकतंत्र की हत्या की है लगातार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रहे है और अपने पद से इस्तीफा नही दे रहे है इस लिए हमने दशहरा पर्व पर रावण के साथ साथ ज्ञानेश कुमार का भी पुतला दहन किया है क्योंकि वह लोकतंत्र के लिए रावण बने हुए जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे कांग्रेस का इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
ज्ञानेश कुमार के विचार गलत – अनिता अमर यादव
पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंची नगर निगम सभापति व कांग्रेस नेत्री अनिता अमर यादव ने ज्ञानेश कुमार की कडे शब्दों में निंदा की उन्होने कहा ज्ञानेश कुमार की विचारधारा गलत है लोकतंत्र की हत्या करना संविधान को नहीं मानना और वोट चोरी होना इसी मुद्दे को लेकर हमने विरोध प्रदर्शन किया है जबतक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते कांग्रेस का इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाने को लेकर मोदी सरकार की क्या मजबूरी है – वाजिद इकबाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ नेता वाजिद इकबाल ने तल्ख लहजे में कहा ना जाने केंद्र की ऐसी क्या मजबूरी है कि ज्ञानेश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जा रहा है ऐसा तब है जबकि हमारे नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार से लेकर सार्वजनिक तौर पर प्रमाण दे चुके है हमारे नेता निरंतर ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है इसी कडी में आज पूरे देश में दशहरा पर्व पर रावण के साथ साथ ज्ञानेश कुमार का भी पुतला फूंका गया और यह विरोध अखिल भारत स्तर पर कांग्रेस व्दारा आगे भी इसी तरह जारी रहेगा




