HomeAdministrationBurhanpurNewsबुरहानपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 11...

BurhanpurNewsबुरहानपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 11 ऑटो रिक्शा जब्त; 2.62 लाख रुपये वसूले

बिना वैध दस्तावेज चल रहे ऑटो पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बिना परमिट संचालित ट्रक पर भी लगा जुर्माना

BurhanpurNewsबुरहानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता की अगुवाई में जयस्तंभ चौराहे से इकबाल चौक और कमल टॉकीज क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेज संचालित हो रहे 11 ऑटो रिक्शा जब्त किए गए। सभी जब्त ऑटो रिक्शा को यातायात थाने में खड़ा कराया गया है।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और नियम विरुद्ध वाहन संचालन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासतौर पर शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

20 ऑटो रिक्शा पर पहले भी हुई थी कार्रवाई

अभियान के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने इससे पहले 17 एवं 18 नवंबर को भी कार्रवाई करते हुए 20 ऑटो रिक्शा जब्त किए थे। इनमें से 17 ऑटो चालकों ने निर्धारित शमन शुल्क जमा कराया, जिसके बाद उनसे कुल 1 लाख 99 हजार 800 रुपये वसूल किए गए। वहीं, बिना परमिट संचालित एक ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस तरह पूर्व में जब्त ऑटो रिक्शा और ट्रक पर की गई कार्रवाई सहित अभियान के अंतर्गत कुल 2 लाख 62 हजार 300 रुपये की शमन राशि वसूल की गई है।

दुकानदारों को भी दी गई समझाइश

वाहन जांच के साथ ही अधिकारियों और टीम ने शहर के सघन बाजार क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानों का सामान सड़क और फुटपाथ पर नहीं रखने की समझाइश दी गई। साथ ही वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग करने की अपील की गई, ताकि बाजार क्षेत्र में आवागमन बाधित न हो और आम नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

परिवहन विभाग के मुखिया जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की टीम ने ऑटो चालकों को वैध दस्तावेज, परमिट और आवश्यक अनुमतियों के साथ ही वाहन संचालित करने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता ने सभी ऑटो रिक्शा चालकों को वैध दस्तावेजों साथ वाहन चलाने की हिदायत दी

अब देखना होगा कि संयुक्त कार्रवाई का असर शहर के व्यस्त बाजारों और प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था पर कितना दिखाई देता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments