HomeBURHANPURPowerloom Industryबुरहानपुर के पावरलूम उद्योग पर शोध कर प्रो. मनीष पारीक ने...

Powerloom Industryबुरहानपुर के पावरलूम उद्योग पर शोध कर प्रो. मनीष पारीक ने हासिल की पीएच.डी., देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने प्रदान की उपाधि

Powerloom Industryबुरहानपुर। सेवासदन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत प्रो. मनीष पारीक ने वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर महाविद्यालय सहित बुरहानपुर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह उपाधि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा प्रदान की गई है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शिक्षा जगत, महाविद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रो. मनीष पारीक के शोध का शीर्षक “मध्यप्रदेश में पावरलूम उद्योग की समस्याओं एवं संभावनाओं का अध्ययन : बुरहानपुर जिले के विशेष संदर्भ में” रहा। उन्होंने अपना शोधकार्य शोध निर्देशक डॉ. एन.एल. गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

उनका शोध विशेष रूप से बुरहानपुर जिले के पावरलूम उद्योग की वर्तमान स्थिति, औद्योगिक विशेषताओं, प्रमुख समस्याओं एवं भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रहा। शोध में पावरलूम उद्योग से जुड़ी चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए उनके समाधान तथा उद्योग के विकास और विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।

गौरतलब है कि बुरहानपुर मध्यप्रदेश के प्रमुख कपड़ा एवं पावरलूम औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां पावरलूम उद्योग बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में प्रो. पारीक का शोध केवल अकादमिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि स्थानीय उद्योग की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में भी उपयोगी साबित हो सकता है।

उनके शोध में प्रस्तुत निष्कर्ष और सुझाव पावरलूम उद्योग से जुड़े उद्यमियों, श्रमिकों, उद्योग जगत तथा भविष्य में इस क्षेत्र में शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं।

प्रो. मनीष पारीक की इस उपलब्धि पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री के.डी. पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील माहेश्वरी सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी शैक्षणिक एवं शोध संबंधी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा जगत और समाज के विकास में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments