HomeBURHANPURBurhanpur Chunri Yatra 2026बुरहानपुर जिले की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा 15 अक्टूबर...

Burhanpur Chunri Yatra 2026बुरहानपुर जिले की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा 15 अक्टूबर को: 151 मीटर लंबी चुनरी होगी अर्पित, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Burhanpur Chunri Yatra 2026बुरहानपुर:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आस्था, संस्कृति और भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। आगामी 15 अक्टूबर को बुरहानपुर की सबसे भव्य और विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और शहरभर में उत्साह का माहौल है।

सनातन संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की पहल

चुनरी यात्रा के आयोजक व युवा नेता गजेंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म की संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों से गहराई से परिचित कराना है। शुरुआत में इस यात्रा में मात्र 400 श्रद्धालु शामिल हुए थे, लेकिन समय के साथ जनसहयोग बढ़ता गया और अब इस वर्ष लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

23 किलोमीटर का सफर और 151 मीटर लंबी चुनरी

यह ऐतिहासिक यात्रा बुरहानपुर के फव्वारा चौक स्थित नवदुर्गा मंदिर से आरंभ होकर लगभग 23 किलोमीटर का सफर तय करते हुए इच्छापुर स्थित माँ इच्छादेवी मंदिर तक पहुँचेगी। यहाँ माता को 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी श्रद्धा के साथ अर्पित की जाएगी।

पहली बार हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

इस वर्ष की चुनरी यात्रा को और अधिक ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए पहली बार विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान जीजामाता चौराहा और इच्छादेवी मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी, जो सभी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

महायोगी दादागुरु महाराज की विशेष उपस्थिति

यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अवधूत योगी प.पू. श्री दादा गुरु जी विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दादा गुरुजी पिछले 2100 दिनों से माँ नर्मदा के जल पर निराहर (बिना अन्न-जल ग्रहण किए) साधना कर रहे हैं, जिनकी उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए दर्शन लाभ का बड़ा अवसर होगी। इसके अलावा स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी इस धार्मिक अनुष्ठान में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यात्रा के मुख्य आकर्षण

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाली इस चुनरी यात्रा में कई सांस्कृतिक और धार्मिक झांकियां शामिल होंगी, जो पूरे मार्ग को मंत्रमुग्ध कर देंगी:माँ तुलजा भवानी एवं भैरव बाबा की शाही सवारी8 फीट ऊंचे विशाल उड़ते हुए हनुमान जी 25 फीट की भगवान भोलेनाथ और नंदी महाराज की प्रतिमाछत्रपति शिवाजी महाराज एवं शिवमुद्रा के 51 भव्य ध्वजपुणे का प्रसिद्ध पूनेरी ढोल पथक और पंढरपुर की वारकरी मंडली महाराष्ट्र के अमलनेर शहर का प्रसिद्ध श्री कृष्ण बैंड 8 फीट के चलित भगवान नरसिंह

युवा नेता एवं आयोजक गजेंद्र पाटिल ने बुरहानपुर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस विशाल चुनरी यात्रा में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments