HomeदेशLPG gas बुरहानपुर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर नागरिक अफवाहों...

LPG gas बुरहानपुर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर नागरिक अफवाहों पर ध्यान ना दे – कलेक्टर

BurhanpurBreakingNewsबुरहानपुर के प्राइम लोकेशन सिंधीबस्ती बायपास मार्ग पर अवैध अनुचित रूप से कॉम्पलेक्श निर्माण की शिकायत

– कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की ली बैठक
– होटल ढाबा संचालकों को वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था करने की अपील

गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर कलेक्टर ने ली डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक

LPG gas बुरहानपुर (प्रशासनिक रिपोर्टर) इरान अमेरिका इजरायल युध्द के बाद देशभर में उत्पन्न हुई घरेलू गैस की किल्लत को लेकर बुरहानपुर जिला प्रशासन ने भी जिले में घरेलू गैस की मांग और उपलब्धता की समीक्षा की कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिलेभर के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की आपत बैठक ली जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक एवं आपूर्ति उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या असत्य जानकारी पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग करने पर गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले के घरेलू गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक कर गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से प्रभावित न हों और आवश्यकतानुसार सामान्य रूप से गैस सिलेण्डर की बुकिंग करते रहें।

जिला आपूर्ति अधिकारी अर्चना नागपूरे ने कहा कि जिले के सभी होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाता है कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था के रूप में इलेक्ट्रिक भट्टी एवं डीजल भट्टी या अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करें।

यह खबर भी जरूर पढें – IranAmericaWarइरान के खिलाफ अमेरिका इजरायल के युध्द का ड्रायफुट्स बाजार पर असर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments