खबर क्या है ?
mankibaatबुरहानपुर (पॉलिटिकल रिपोर्टर) खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुरहानपुर के राजपुरा वार्ड स्थित बुथ क्रमांक 195 पर कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
मन की बात कार्यक्रम पर क्या बोले सांसद पाटील
मन की बात कार्यक्रम के श्रवण के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व आज भारत की पहचान बन चुका है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, मजबूत अर्थव्यवस्था, वैश्विक सम्मान और गरीब–कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी आम नागरिक, किसान, युवा और महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बना रहे हैं।
पीएम मोदी ने राजनीति को सत्ता नहीं सेवा का माध्यम बनाया
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने आगे कहा पीएम मोदी जी ऐसे नेता हैं जिन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए उन्होंने हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा है। यही कारण है कि आज देश का हर नागरिक उनके नेतृत्व पर विश्वास करता है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर से घर-घर तक पहुँचाएँ।
मजबूत संगठन सक्रीय कार्यकर्ता विपक्ष को करार जवाब
हाल के दिनों में देश में विपक्षी दल कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नकारात्मकता का भ्रम फैला रहा है ऐसे में बीजेपी संगठन और कार्यकर्ताओं की बडी जिम्मेदारी है कि समाज में विपक्ष के व्दारा हमारी सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रम को समाज के सामने सही रूप में प्रस्तुत करें उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही विपक्ष की नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति का जवाब हैं।
कार्यक्रम में यह नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान बूथ सशक्तिकरण, आगामी जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे, महामंत्री श्री संजय जाधव, श्री मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, श्री दिनकर पाटील,डॉ दीपक वाभले,श्री राम निकम,भरत मराठे,देवा नन्नौरे, कमलेश दलाल,ललित शाह,मनीष भगत, आकाश वाघमारे, हितेश भगवे,राजेश खत्री,विजय राठौर,मुन्ना भाई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





