goodthoughtsअपने दिन की शुरूआत करने इन 30 सुविचारो को जरूर पढ कर करें
जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
SHABD,New Delhi, December 26,
Weathernewsदिसंबर 26, कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। चिल्लई कलां यानी कठोर सर्दी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।
वहीं देश के बड़े हिस्से में सर्दी का सितम जारी है। ठंड और कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीत लहर का अनुमान जताया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां के चलते भीषण सर्दी पड़ रही है। गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढंका हुआ है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग कांगड़ी का सहारा ले रहे हैं।
Iponews : भारतीय IPO मार्केट का नया रिकॉर्ड, 2 साल में जुटाए 3.8 लाख करोड़ रुपए






