Weathernews : कश्मीर में अगले हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना- मौसम विभाग
दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया गया है। असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।
Weathernews SHABD,Delhi, December 26, मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया गया है। असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।
पूर्वोत्तर, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर भी 30 दिसम्बर तक घना कोहरा रहेगा। असम में कल तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और अगले दो दिन तक छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 दर्ज किया गया।
goodthoughtsअपने दिन की शुरूआत करने इन 30 सुविचारो को जरूर पढ कर करें






