Burhanpur Today’s Banana Rates बुरहानपुर केला मंडी में 20 फरवरी शुक्रवार को आवक सामान्य रही बुरहानपुर केला मंडी में 13 गाडिया नीलाम के लिए पहुंची जिसमें से सभी 11 गाडिया ही नीलाम हुई है अगर भाव की बात करे तो आज केले के न्यूनतम भाव 1601 उच्चतम भाव 2211और प्रचलित भाव 1901 रूपए प्रति क्विंटल रहे रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है केले के भाव में भी लगातार तेजी आ रही है लेकिन बुरहानपुर मंडी में फिलहाल आवक सामान्य ही हो रही है आने वाले दिनों में केले की नई फसल आने से मंडी में आवक बढेगी
आवक कम भाव में हुए सुधार
बुरहानपुर केला मंडी में भले ही केले की आवक में इजाफा नहीं हो लेकिन अब केले के भाव में बढोत्तरी हो रही है जानकारों के अनुसार उत्तर भारत में बुरहानपुर की केले की मांग बढते ही अब केले के दाम में भी बढोत्तरी हो रही है फरवरी माह लगते ही पवित्र माह रमजान भी शुरू हो गया है केले के भाव में भी धीरे धीरे सुधार आ रहा है लेकिन आवक कम ही हो पा रही है आने वाले दिनों में केले की नई फसल आने से आवक में बढोत्तरी होगी केला उत्पादक किसानों को भी उम्मीद है केले के भाव उन्हें अच्छे मिले ताकि उनकी लागत निकलने के साथ ही उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिले
उत्तर भारत में बुरहानपुर के केले की मांग घटी
जानकारों के अनुसार पहले उत्तर भारत में बुरहानपुर से उत्पादित होने वाले केले की खपत होती थी लेकिन अब यूपी बिहार में भी केले की फसल बडी मात्रा में होना शुरू हो गई है इस कारण बुरहानपुर में उत्पादित होने वाले केले की मांग में कमी आई है मांग में कमी आने से केले के भाव में भी कमी आई है इसके साथ ही बुरहानपुर में भी केले का रकबा बढा है पहले बुरहानपुर जिले में 20 हजार हेक्टयर क्षेत्रफल में केला लगाया जाता था लेकिन सिंचाई के बेहतर साधन होने के चलते जिले में केले का रकबा लगभग 30 हजार हेक्टयर पहुंच गया है यानी जिले में केले का उत्पादन बढा और मांग कम होने से केले के भाव पर इसका असर पडा है यही कारण है कि कई दिनों से केला मंडी में केले के भाव काफी कम थे
बुरहानपुर केला मंडी भाव





